2 दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़, PM मोदी से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2023

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ 25-26 फरवरी तक भारत की यात्रा के लिए आज नई दिल्ली पहुंचे। स्कोल्ज़ के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। 2011 में दोनों देशों के बीच अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) तंत्र की शुरुआत के बाद से किसी भी जर्मन चांसलर द्वारा पहली स्टैंडअलोन यात्रा है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शोल्‍ज़ का राष्‍ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: MP में बोले अमित शाह, मोदी सरकार आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार, सबके विकास के लिए करते हैं काम

विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, विश्वास और आपसी समझ पर आधारित है। मजबूत निवेश और व्यापार संबंध, हरित और सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग और लोगों से लोगों के बढ़ते संबंधों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण