कृपया ध्यान दीजिए ! दोपहिया वाहन में रियर व्यू मिरर लगवा लीजिए नहीं तो कटेगा चलान

By अनुराग गुप्ता | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है। इस खबर को ध्यान से पढ़िए नहीं तो आपका चलान कट सकता है। दरअसल, जो लोग रियर व्यू मिरर हटवाकर दोपहिया वाहन चलाते हैं उन्हें अपने वाहनों पर तत्काल रियर व्यू मिरर लगवा लेना चाहिए नहीं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आपका चलान काट देगी। हालांकि जो नया आदेश सामने आया है वो सिर्फ दोपहिया वाहने के लिए ही नहीं है बल्कि चारपहिया वाहनों के लिए भी है। 

पश्चिमी सीमा के डीसीपी (ट्रैफिक) प्रशांत गौतम ने अपनी सीमा के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि इन दोनों मामलों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। डीसीपी प्रशांत गौतम के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली की सीमाओं पर ऐसी बहुत सी दोपहिया वाहन हैं, जिनमें रियर व्यू मिरर नहीं लगा हुआ होता है। जिसकी वजह से पीछे से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता और उनकी चपेट में आ जाते हैं। रियर व्यू मिरर न होने की वजह से काफी दुर्घटनाएं होती हैं। जिसका मतलब साफ है कि जिन गाड़ियों में रियर व्यू मिरर नहीं लगा होगा ट्रैफिक पुलिस उनका चलान चाटेगी। 

इसे भी पढ़ें: कमर्शियल वाहनों की बिक्री सामान्य होने में लग सकता है उम्मीद से अधिक समय 

वहीं, चारपहिया वाहनों की पिछली सीट पर बैठने वाले व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर पहले ही आदेश जारी किया जा चुकी है। डीसीपी प्रशांत गौतम का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से पीछे बैठे लोगों को सीटबेल्ट लगानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास