Baglamukhi Jayanti Puja: कोर्ट केस से Career तक, Life की हर Problem का Solution हैं ये अचूक उपाय

Baglamukhi Jayanti Puja
AI Image

बगलामुखी जयंती 2026 पर मां 'शत्रु नाशिनी' की पूजा का विशेष महत्व है, जो 24 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन पीली सरसों के उपाय करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में भी सफलता मिलती है।

जीवन में कभी-कभार ऐसी परेशनियां बन जाती है, जब हमारे दुश्मन हमें चारों तरफ से घेर लेते है या बिना वजह पीछा तक नहीं छोड़ते हैं। इसलिए आज यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है। हिंदू धर्म में बगलामुखी जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या मां बगलामुखी एक हैं और इन्हें 'शत्रु नाशिनी' भी कहते हैं। 

देवी पूजा तंत्र साधना के लिए जानी जाती है। वैशाख के मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।  इस साल यह पावन पर्व 24 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ने वाली यह जयंती तंत्र-साधकों और आम भक्तों, बेहद खास मानी जाती है।

जानिए मां बगलामुखी जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां बगलामुखी की पूजा करने से न सिर्फ शत्रुओं का नाश होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, कोर्ट-कचहरी के मामले और मानसिक तनाव को भी दूर करता है। श्रीमद् देवी भागवन महापुराण में 'दस महाविद्याओं' की उत्पत्ति की कथा मिलती है, जिसमें मां बगलामुखी की महिमा के बारे में विस्तार से बताया गया है।

परेशानियों के दूर करने के लिए करें ये सरल उपाय

-शत्रुओं को शांत करने के लिए उपाय- स्नान करने के बाद पीले सरसों के दानों से हवन करें। यह दुश्मनों को शांत करने का सबसे प्रभावी और सरल उपाय माना जाता है।

-कोर्ट केस में जीत के लिए- यदि आप किसी कानूनी विवाद में फंस चुके हैं,तो इस दिन बगलामुखी कवच का पाठ जरुर करें। इससे बड़े-बड़े विरोधी भी आपके सामने झुक जाएंगे।

- अच्छी सेहत के लिए- अगर आपकी सेहत ठीक नहीं रहती है, तो शहद, घी और शक्कर के साथ दुर्वा (दूब), गरुच और लावा  (खील/धान का लावा) मिलाकर हवन करें।

-पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए- रोजाना घर में कलेश बना रहता है, तो अपने ही घर की थोड़ी सी धूल लेकर उसे कत्थई रंग के कपड़े में बाधे और फिर उसे सुनसान जगह पर मिट्टी में दबा दें।

- बिजनेस में तरक्की के लिए- यदि बिजनेस पार्टनर से अनबन चल रही है या घाटा चल रहा है, तो सफेजद फूलों का एक गमला मंदिर में दान करें और वैसा ही एक दूसरा गमला अपने बिजनेस पार्टनर को तोहफे में दें।

- मानसिक शांति के लिए- पके हुए बासमती चावल में पिसी चीनी मिलाकर सफेद गाय को खिलाएं और गौ माता का आशीर्वाद मिलाएं।

- प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए - इस दिन अपने भांजे या भतीजे को नए कपड़े गिफ्ट में दें और उनके पैरे छूकर आशीर्वाद लें।

- सुख वैवाहिक जीवन के लिए- दांपत्य जीवन में तनाव चल रहा है तो इस दिन दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके माता का ध्यान करें और जरुरतमंदों का भोजन ग्रहण कराएं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़