कोरियन Glass Skin का सपना होगा पूरा, जानें K-Beauty का वो खास Skincare फॉर्मूला

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 25, 2026

आज के समय में ग्लास स्किन का चलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, दमकती हुई और कांच की तरह चमकदार दिखाई दे। इसी वजह से कोरियन स्किनकेयर यानी K-Beauty ने खास पहचान बना ली है। अक्सर लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं जिससे त्वचा ग्लास जैसी शाइन करें। अगर आप भी ऐसी निखरी और चमकदार त्वचा पाना चाहती हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ आसान और जरूरी स्टेप्स बता रहे हैं।

कोरियन स्किनकेयर में सबसे जरुरी होता है कि डबल क्लीनिंग स्टेप। इसमें सबसे पहले आप ऑयल बेस्ड क्लीनर से मेकअप को रिमूव करें और गंदगी रिमूव करने के लिए फेस वॉश से चेहरे को धो लें।

टोनर का इस्तेमाल करें

चेहरे को क्लीन करने के लिए टोनर का प्रयोग करें। टोनर से स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। आप हल्के हाथ से इसे चेहरे पर थपथपा सकते हैं। इससे स्किन को आराम मिलेगा।

एसेंस का करें यूज

अगर आप कोरियन ग्लास चाहते हैं, तो इसके लिए एसेंस काफी जरुरी है। ये हमारी स्किन को डीप हाइड्रेट करता है। यदि आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। आप हमेशा इसे थोड़ी मात्रा में ही चेहरे पर लगाएं।

सीरम से स्किन को दें एक्स्ट्रा केयर

अगर आप मुंहासों, दाग-धब्बों या रूखी त्वचा की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सीरम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है और चेहरे को प्राकृतिक निखार और चमक देता है।

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

मॉइस्चराइजर त्वचा में नमी को बनाए रखता है और उसे रूखा होने से बचाता है। ग्लास स्किन पाने के लिए स्किन का हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी होता है, इसलिए इस जरूरी स्टेप को अपनी स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

सनस्क्रीन लगाएं

यदि आप कोरियन ग्लास स्किन पसंद करते हैं, तो आप दिन में जब भी बाहर निकलें तो उससे पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं। ये आपकी स्किन को धूप से बचाएगा। इसके साथ ही टैनिंग को भी दूर करेगा। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

- हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब की जरुरत होती है।

- एक साथ बहुत ज्यादा प्रोडक्ट का प्रयोग न करें।

- अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट्स चूज करें। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder में पुलिस का बड़ा खुलासा! मंगेतर सिया ही थी मास्टरमाइंड, दो बार फेल फिर तीसरी कोशिश में प्रेमी संग ले ली जान

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, Drone Attack के बाद UN ने जहाजों की निकासी रोकी

North Korea का खतरनाक हथियारों का परीक्षण, Kim Jong Un बोले- US ठिकानों पर हमले को रहो तैयार

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची