Ketan Agarwal Murder में पुलिस का बड़ा खुलासा! मंगेतर सिया ही थी मास्टरमाइंड, दो बार फेल फिर तीसरी कोशिश में प्रेमी संग ले ली जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

पुणे के रियल एस्टेट व्यापारी केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया ने 18 जून को लोहागढ़ किले में अपने प्रेमी चेतन चौधरी को पहले से निर्धारित इशारा किया, जिसके बाद चेतन ने केतन को खाई में धकेल दिया। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। अधिकारी के मुताबिक, सिया और चेतन ने एक-दूसरे के साथ भागने के बजाय केतन की हत्या का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि भागने से उनके परिवारों की बदनामी होगी।

इसे भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया 'नया मकसद'

अधिकारी ने कहा, “तय योजना के तहत सिया (20) को बैठकर इशारा करना था, जिसके बाद चेतन (22) को आगे आना था और केतन को खाई में धक्का देना था। उन्होंने योजना को बिल्कुल वैसे ही अंजाम दिया।” उन्होंने कहा, “सिया और चेतन ने हमें बताया है कि क्या हुआ था और कैसे हुआ था। केतन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। वह कुछ भांप पाता, उससे पहले ही उसे खाई में धकेल दिया गया।” पुलिस ने पहले कहा था कि सिया पहले भी केतन को दो बार लोहागढ़ किले ले गई थी और उसे मारने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार योजना नाकाम रही। सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में उदयपुर में एक भव्य समारोह में दोनों की शादी होनी थी, जिसके लिए एक महल बुक किया गया था। सिया के पिता ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान केतन के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को-भले ही वह उनकी अपनी बेटी ही क्यों न हो-उसी तरह किले से खाई में धक्का दे दिया जाना चाहिए, जिस तरह केतन को धकेला गया था। सिया के पिता ने कहा, “केतन मेरे बेटे जैसा था और उसकी मौत ने हम दोनों परिवारों को बुरी तरह से तोड़ दिया है। हम जोर-शोर से शादी की तैयारी कर रहे थे। जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद दुखद है। आज भी हमें इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा।”

इसे भी पढ़ें: Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

उन्होंने केतन के पिता के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि लड़की के परिवार ने उनसे कुछ बातें छिपाई थीं। सिया के पिता ने कहा कि उन्हें रिश्ते में किसी भी तरह की परेशानी या अपनी बेटी के किसी तीसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग के बारे में कोई भनक तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि सिया एक “सीधी-सादी लड़की” थी, जो अपनी शादी को लेकर हमेशा बहुत खुश और उत्साहित दिखती थी।

प्रमुख खबरें

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?