Easy Makeup Steps: पार्लर जैसा ग्लो मिनटों में, घर बैठे ये 5 आसान स्टेप्स, अब हर फंक्शन पर दिखें सबसे खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Dec 22, 2025

हर फंक्शन के लिए लड़कियों को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। किसी भी पार्टी में जाने से कई दिन पहले से लड़कियां तैयारियां शुरूकर देती हैं। अब हर फंक्शन के लिए पार्लर जाकर मेकअप कराना तो मुमकिन नहीं होता है। क्योंकि पार्लर में जाकर मेकअप कराने में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। वहीं हर किसी को मेकअप करना नहीं आता है। ज्यादातर लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं कि कौन से मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करने हैं और क्या पहले अप्लाई किया जाए, जिससे कि उनका मेकअप परफेक्ट नजर आए।


ऐसे में अगर आप भी अक्सर पार्टी में जाती रहती हैं और आपको मेकअप करना नहीं आता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेकअप के पांच स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी आसानी से कर सकती हैं और इन मेकअप स्टेप्स को आप मिनटों में पूरा करने एकदम पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: धूप से भी ज्यादा स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये चीजें


प्राइमर बेस

मेकअप करने के लिए सबसे पहले हमें बेस की जरूरत होती है। जिससे कि स्किन फ्लॉलेस बनी रहे। इसके लिए फेस पर पहले प्राइमर अप्लाई करें। इसको आपको ब्रश या हाथ की मदद से पूरे फेस पर हल्के हाथों से लगाएं।


कंसीलर

आपने नोटिस किया होगा कि मेकअप करने के बाद आंखों और चिन के आसपास डार्कनेस नजर आने लगती है। इस डार्कनेस को हटाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसको सिर्फ आपको आंखों के नीचे, चिन और माथे के फ्रंट पर अप्लाई करना है। फिर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से कंसीलर को थपथपाएं।


फाउंडेशन

कंसीलर अप्लाई करने के बाद आपको अपने हाथों पर फाउंडेशन लेकर ब्रश की सहायता से पूरे चेहरे पर लगाना है। फिर ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता से आपको फाउंडेशन को पूरे फेस पर अप्लाई करते हुए ईवन करना है।


लूज पाउडर

फाउंडेशन के बाद आपको ब्रश की मदद से पूरे फेस को लूज पाउडर से कवर करना है। इससे आपका फेस और मेकअप बिलकुल एक समान नजर आएगा।


ब्लश

आजकल मार्केट में लिप्स पर लगाने वाले टिंट को भी गालों पर ब्लश की तरह यूज किया जा रहा है। इससे आपके गाल नेचुरली पिंक नजर आते है और फेस पर ग्लो भी आता है। आप इसको ब्लश वाले ब्रश से अप्लाई करें।


इन पांच स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका चेहरे का बेस मेकअप तैयार हो चुका है। इसके बाद आप लाइनर, मस्कारा, लिपस्टिक और आई मेकअप आदि अप्लाई करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

बायकॉट से U-turn लेगा Pakistan? T20 World Cup में खेलने के लिए ICC से की 3 बड़ी मांगें

Maharashtra में सियासी घमासान! Mohan Bhagwat और Adnan Sami की मुलाकात पर कांग्रेस का तीखा हमला, बताया राष्ट्र-विरोधी कृत्य

Valentines Day Special: पार्लर के फेशियल को कहें Bye-Bye, ये Detox Drink देगा Instant Glow

Japan में Sanae Takaichi की प्रचंड जीत, PM Modi बोले- हमारी Global Partnership और मज़बूत होगी