गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर की विधायकों से अपील, कहा- सत्र से पहले कराएं कोरोना जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

पणजी। गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच कराएं। पाटनेकर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि विधायकों को कोविड-19 जांच करानी चाहिए, क्योंकि वे बाहर निकल रहे हैं, लोगों से मिल-जुल रहे हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं। पाटनेकर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पहले ही भाजपा के एक विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिनका मडगांव के ईएसआई अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: घरेलू पर्यटकों के लिए अनलॉक हुआ गोवा, जाने से पहले जान तो लें किन बातों का रखना है ख्याल 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक अकसर उन स्थानों पर जाते हैं, जहां कोरोना वारयस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, इसलिए यदि वे अपनी जांच करा लेते हैं, तो यह बेहतर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी विधायकों से अपील करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं।’’ विधानसभा का मानसून सत्र 27 जुलाई से आरंभ होगा। इस बीच, राज्य विधानसभा विभाग ने बृहस्पतिवार को विधायकों को परामर्श जारी कर उनसे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बैठक करने से बचने को कहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा