घाना के मुक्केबाज शाकुल सामेद डोप टेस्ट में फेल, आयोजकों ने किया खिलाड़ी को बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2022

बर्मिंघम।घाना के मुक्केबाज शाकुल सामेद को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिबंधित दवा सेवन के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद निलंबित कर दिया। खेलों के डोपिंग रोधी और चिकित्सा आयोग ने यह जानकारी दी।, राष्ट्रमंडल खेलों ने एक बयान में कहा, ‘‘उनके ए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ (मास्किंग एजेंट - फ़्यूरोसेमाइड) पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: बर्मिंघम में जीतेगा तो भारत ही... खिलाड़ियों ने किया शानदार आगाज... पढ़ें सभी अपडेट्स

इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें और घाना राष्ट्रमंडल खेल संघ को सूचित कर दिया गया है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘उनके पास आरोप तय होने से पहले अब अपने बी नमूने का परीक्षण की अपील करने सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध कराने का मौका होगा।

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया