Relationship Advice । प्यार के गलियारों में चर्चा में है Ghostlighting, जानें क्या है ये और कैसे इससे करें अपना बचाव

By एकता | Jul 27, 2023

प्यार के गलियारों में 'घोस्टिंग' और 'गैसलाइटिंग' शब्द आजकल बड़े ट्रेंड में चल रहे हैं। ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले लोग इन दो शब्दों से भली भाँति वाकिफ होंगे। अनजान लोगों को हम पहले घोस्टिंग और गैसलाइटिंग का मतलब बता देते हैं। घोस्टिंग शब्द का इस्तेमाल उस परिस्थिति में किया जाता है जब एक व्यक्ति अपने पार्टनर को बिना कोई वार्निंग दिए या बताए उनसे सारे संपर्क तोड़ देता है। वहीं एक व्यक्ति द्वारा अपने पार्टनर को उनकी सोच, यादों, सच्चाई, ख्यालों पर सवाल करने को मजबूर कर देने की प्रक्रिया को गैसलाइटिंग कहते हैं। इन दोनों शब्दों के अलावा बात करें तो आजकल एक नया शब्द 'घोस्टलाइटिंग' इन दिनों नया-नया चर्चा में आया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं-

इसे भी पढ़ें: Benefits Of Intimacy । सिर्फ आनंद ही नहीं बल्कि इन जबरदस्त फायदों से भरपूर है रोमांस, दैनिक जिंदगी का बनाए हिस्सा

घोस्टलाइटिंग से कैसे बचें?

घोस्टलाइटिंग से बचने के लिए सबसे पहले घोस्टलाइटर की पहचान करने की जरूरत है। घोस्टलाइटर वो व्यक्ति होता है जो अपने पार्टनर को बिना किसी वार्निंग के छोड़ देता है और फिर एक दिन वापस लौटने का फैसला करता है वो भी बिना माफी और स्पष्टीकरण दिए। अगर आप इस चीज पहचान कर लेते हैं तो खुद से सवाल करें कि क्या आप ऐसे व्यक्ति के साथ फिर से बातचीत शुरू करना चाहते हैं। अगर नहीं तो ये बात साफ-साफ उस व्यक्ति को बता दें। इस दौरान एक चीज जो ध्यान में रखने वाली है वो ये है कि घोस्टलाइटिंग करने वाले व्यक्ति से ईमानदार प्रतिक्रिया मिलने की संभावना कम होती है। इसलिए इसकी उम्मीद नहीं करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत