Srinagar के Modern Era Stenographic Institute के भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ रहे हैं गुलाम मुहम्मद

By नीरज कुमार दुबे | Feb 21, 2025

गुलाम मुहम्मद अहंगर पांच दशकों से अधिक समय से श्रीनगर में मॉडर्न एरा स्टेनोग्राफ़िक इंस्टीट्यूट चला रहे हैं, जिसमें कश्मीरी पंडितों से लेकर मुसलमानों तक सभी समुदायों के छात्रों को टाइपराइटिंग और स्टेनोग्राफ़ी कौशल सिखाया जाता है। गुलाम मुहम्मद घाटी में हिंदी कीबोर्ड टाइपराइटिंग शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके संस्थान में सर्वोत्तम टाइपराइटिंग मशीनें और उपकरण उपलब्ध हैं जिसके चलते कई छात्रों को स्टेनोग्राफी की कला में महारत हासिल करने में मदद मिली है। लेकिन आज के इस आधुनिक दौर में पारंपरिक टाइपराइटिंग के प्रति लोगों की रुचि नहीं रह गयी है जिससे गुलाम मुहम्मद अपने संस्थान के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। प्रभासाक्षी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह संस्थान ज्यादा समय तक टिक पाएगा क्योंकि आधुनिक तकनीक ने पारम्परिक तकनीकों की जगह ले ली है।

प्रमुख खबरें

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा