आजाद के बिगड़े बोल, कहा- J&K को NDA सरकार ने हिन्दुस्तान के नक्शे से मिटा दिया

By अनुराग गुप्ता | Aug 08, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने श्रीनगर से लौटकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि काला कानून लेकर आई है। मैं अक्सर संसद सत्र समाप्त हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर जाता हूं और मेरा आज जाना स्वभाविक था। 

आजाद ने कहा कि राजग सरकार ने काला कानून लाकर हिन्दुस्तान के नक्शे से जम्मू कश्मीर को मिटा दिया है। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि राज्य के तौर पर... उन्होंने कहा कि घाटी में कोई भी घर के बाहर नहीं निकल सकता। चारो तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने बताया कि हवाई जहाज से मैंने घाटी का नजारा देखा, एक भी गाड़ियां सकड़ों पर दिखाई नहीं दी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट पर गुलाम नबी आजाद को रोका गया

इससे पहले आजाद ने एनएसए चीफ के शोपियां में स्थानीय लोगों से बातचीत पर निशाना साधा था और कहा था कि पैसे देकर तो कोई भी तस्वीरें खिंचा सकता है। आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया उस वक्त उनके साथ जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त