अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर आपस में ही क्यों भिड़ गये हैं उमर अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद?

By नीरज कुमार दुबे | Nov 30, 2021

अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग को विपक्ष का समर्थन नहीं मिलने से नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला भड़क गये हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार नहीं है तो उनकी पार्टी अपने दम पर इस लड़ाई को लड़ेगी। उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 370 हटाते समय केंद्र सरकार ने जो दावे किये थे वह सब खोखले साबित हुए हैं।

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा?

उधर, कश्मीर में जल्द चुनावों की आहट देखते ही कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी सक्रिय हो गये हैं। वह लगातार सभाएं कर रहे हैं और उनका कहना है कि जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाये और इस दर्जे में यह बात भी शामिल हो कि कोई बाहरी यहां की नौकरियां हासिल नहीं कर सके और कोई बाहरी यहां की जमीन नहीं खरीद सके। यही नहीं, उमर अब्दुल्ला द्वारा अनुच्छेद 370 पर आजाद की टिप्पणी पर निराशा व्यक्त करने के कुछ घंटे बाद आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार के पांच अगस्त, 2019 के फैसले पर उनका 'एकजुट, एकल रुख' बरकरार है और वह यह है कि इस फैसले के कारण जम्मू-कश्मीर की जनता में व्यापक असंतोष है। आजाद ने कहा कि कश्मीर घाटी में उनके भाषण को मीडिया के कुछ वर्गों ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और अगले साल विधानसभा चुनाव जल्दी कराने की अपनी मांग दोहरायी।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में पतझड़ का मौसम, चिनार के बिखरे पत्तों से ऐसा लगता है जैसे सोना बिखरा हुआ है

कश्मीर में कला उत्सव

दूसरी ओर, कश्मीर में कोरोना के सामान्य होते हालात के बीच तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। यह कला उत्सव राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित कराया जाता है। मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य देश में माध्यमिक स्तर पर स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना और उन्हें बढ़ावा देना है। इस कला उत्सव में कश्मीर संभाग के सरकारी और निजी स्कूलों की भागीदारी रही। उत्सव के दौरान 9 विभिन्न श्रेणियों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पुरस्कार जीते। प्रभासाक्षी संवाददाता ने श्रीनगर में इस कला उत्सव का जायजा लिया और आयोजकों तथा प्रतिभागियों से बातचीत की।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu के Theni में जेल प्रहरियों पर हमला कर भागे 17 कैदी, 13 दोबारा दबोचे गए

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता