गुलाम नबी आजाद होंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, पूर्व कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान

By रेनू तिवारी | Aug 27, 2022

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, जम्मू-कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने शनिवार को कहा कि "गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे"। पूर्व विधायक अमीन भट्ट ने शनिवार को गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की। भट्ट ने कहा, "हम आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे, हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम नहीं हैं।"

इसे भी पढ़ें: Noida Twin Towers Demolition | जब गिराया जाएगा ट्विन टॉवर, तब नहीं भरने दी जाएगी उस जोन में किसी भी प्लेन को उड़ान

पूर्व राज्यसभा सांसद ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घटते राजनीतिक दबदबे और चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए उनकी “अपरिपक्वता” को जिम्मेदार ठहराया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे। आजाद ने कहा “मैं जल्द ही जम्मू और कश्मीर में अपना संगठन स्थापित करूंगा। मैं भाजपा में शामिल नहीं होउंगा। 

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से सहमी कांग्रेस को अभी और झटके लगने वाले हैं क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफों की घोषणा का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर भले कहा है कि आजाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन पार्टी के अंदर इस बात पर चर्चा शुरू हो चुकी है कि किस तरह डैमेज कंट्रोल किया जाये। गांधी परिवार का कोई सदस्य इस समय देश में नहीं है इसलिए पार्टी नेताओं की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी ओर गांधी परिवार के समर्थकों और आजाद समर्थक नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग तेज होती जा रही है।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू