कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद चार सितंबर को करेंगे जम्मू में अपनी पहली रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजादी चार सितंबर को जम्मू में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। उसी दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ कार्यक्रम करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार का अधिकार: एम. के. स्टालिन

गांधी की रैली के दिन ही जम्मू कश्मीर में होने जा रहे आजाद के इस कार्यक्रम से यह देखने वाली बात होगी कि क्या उस दिन कुछ और खुलासे होंगे या आरोप-प्रत्यारोप होंगे जिस पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आजाद कह चुके हैं कि उनका त्यागपत्र बस शुरुआत है।

इसे भी पढ़ें: पटना में बुधवार को नीतीश से मिलेंगे चंद्रशेखर राव

यह इस बात का संकेत है कि वह आने वाले दिनों में गांधी परिवार पर अपना प्रहार तेज करेंगे।

प्रमुख खबरें

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ