गिरिराज का आरोप- अमेठी में एक परिवार उत्पीड़न करता रहा लेकिन विकास नही किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

अमेठी। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश का एक परिवार वर्षों तक अमेठी और अमेठी के लोगों का उत्पीड़न करता रहा लेकिन यहां का विकास नही किया। मंत्री ने कहा कि दुख होता है कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अमेठी में इलाज के लिए एक ढंग का अस्पताल नही है। उन्होंने कहा कि जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यालय तक नही बन पाया है और न ही कोई अन्य विकास हुआ है। पत्रकारों से बातचीत में उप्र विधानसभा के आगामी चुनाव के सवाल पर सिंह ने कहा, योगी जी के नेतृत्व मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पुन: 2022 में बनेगी। गुंडों का सफाया होगा। योगी जी हैं तो गुंडे मवाली कहां रूक सकते हैं। उप्र से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के विधान सभा चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कोई भी लडे़, फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे पूर्व सैनिक स्कूल परिसर कौहार में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि अमेठी की जिम्मेदारी 55-60 सालों से जिन लोगों के पास थी, उन्होंने अमेठी का विकास नही किया, लेकिन (स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री) स्मृति (ईरानी) के नेतृत्व में अमेठी का तेजी से विकास होगा, यहां के हर ग्रामीण इलाके को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती ने बधाई दी

सिंह ने कहा कि अमेठी में यह पहली कुश्ती नही है, इससे पहले 2014 और 2019 में राजनीतिक कुश्ती हो चुकी जिसमें स्मृति ईरानी विजयी हुई थी। यह उसी का नतीजा है कि आज अमेठी में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया गया है। गौरतलब हैं कि अमेठी में यह कुश्ती चैंपियनशिप 17 से 19 सितंबर तक चलेगी इसमे 23 राज्य के 750 पहलवान भाग ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी