गिरिराज को आशंका, 2047 में फिर होगी विभाजन की स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2018

पटना। केंद्रीय मंत्री शांडिल्य गिरिराज सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, 2047 में फिर से वैसी ही स्थिति होगी। गिरिराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा '1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, पुनः 2047 तक वैसी परिस्थिति होगी।'

 

उन्होंने आगे कहा है 'देश विरोधियों के समर्थन से जेएनयू- एएमयू जैसे लोग विभाजन की बात करेंगे। 72 साल में जनसंख्या 33 करोड़ से 136 करोड़ हो गई। विभाजनकारी ताक़तों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है। देश बचाने को गाँव-गाँव नगर-नगर से आंदोलन होना चाहिए।'

 

गिरिराज के इस ट्वीट पर बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष लोगों पर मुसलमानों को वोट बैंक बनाने का आरोप लगाने ये लोग समाज को बांटने वाली इस तरह की बातें कर हिंदुओं को वोट बैंक बनाने की फिराक में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana