गिरिराज को बीजेपी अध्यक्ष ने किया तलब, विवादित बयान का है मामला

By अंकित सिंह | Feb 15, 2020

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले गिरिराज सिंह को तलब किया है। गिरिराज को पार्टी मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया है। उन्हें उनके हालिया बयानों को लेकर तलब किया गया है। गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा था कि मैंने एक बार कहा था कि यह देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े से बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी हैं। चाहे हाफिज सईद का मामला हो या सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।

इसके अलावा शुक्रवार को बेगुसराय में गिरिराज को फटकार लगाते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। गिरिराज ने एसपी को फोन पर फटकारते हुए कहा कि आपने राक्षस लोगों को बैठा दिया है। जो लोगों को मारकर एक्सीडेंट की केस बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से कहिए कि बेगूसराय जिला लोग खाली कर दे या हम इस्तीफा दे दें। दोनों ही बयान भाजपा को फिलहाल असहज करने वाली है। दिल्ली हार के बाद पार्टी कट्टर हिंतुत्वादी बयानों से बचना चाहती है वहीं बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ बोलकर चुनाव से पहले गठबंधन में कोई तवान नहीं चाहती। 

 

प्रमुख खबरें

Google का नया दांव: तेज, सस्ता और पावरफुल Gemini 3 Flash, OpenAI की बढ़ी मुश्किलें

PM मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, नेल्सन मंडेला और क्वीन एलिजाबेथ की सूची में शामिल

पंजाब ग्रामीण चुनावों में आप की शानदार जीत मान सरकार पर मुहर : अरविंद केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट ने SSC शिक्षक भर्ती की समय सीमा 8 महीने बढ़ाई, बंगाल के शिक्षा मंत्री दिशा-निर्देश का जिक्र कर अपनी पीठ थपथपाई