PM मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, नेल्सन मंडेला और क्वीन एलिजाबेथ की सूची में शामिल

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को ओमान के राष्ट्रीय सम्मान 'प्रथम श्रेणी के ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त होने वाला 29वां राष्ट्रीय सम्मान है। यह सम्मान इससे पहले महारानी एलिजाबेथ, नेल्सन मंडेला, महारानी मैक्सिम, सम्राट अकिहितो और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक से पहले मस्कट के अल बराका पैलेस में सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम ने रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा एवं कृषि, प्रौद्योगिकी एवं उभरते एवं नए क्षेत्र, संस्कृति एवं जन-संबंधों आदि सहित कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जैसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की। 

प्रमुख खबरें

Women T20 Asia Cup में Thailand से भिड़ेगी भारतीय टीम, लय हासिल करने का लक्ष्य

Jammu and Kashmir के राजौरी में LoC पर मंडराए 3 पाकिस्तानी ड्रोन, सेना की जवाबी कार्रवाई से भागे वापस, सर्च ऑपरेशन शुरू

CM Vijay का Puzhal Jail में Surprise Visit, कैदियों के कल्याण व सुविधाओं का लिया जायजा

Meerut Murder: सलीम की चाकुओं से गोदकर हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार