The Kashmir Files: गिरिराज बोले- कश्मीर समस्या नेहरू की देन, सोनिया गांधी के पास बाटला हाउस के लिए आंसू

By अंकित सिंह | Mar 14, 2022

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर की समस्या प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की देन है। कश्मीरी पंडीतों के पलायन को लेकर कांग्रेस की ओर से भाजपा पर उठाए जा रहे। सवालों के जवाब में गिरिराज ने कहा कि यह उनका दोष नहीं है बल्कि उनके डीएनए का दोष है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस का दोष नहीं है उनके DNA का दोष है। कश्मीर की समस्या प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की देन है जिन्होंने कश्मीर को धर्म से जोड़ कर देखा राष्ट्र से जोड़ कर नहीं देखा। दुख है कि वे संख्या गिना रहे हैं, कई हिंदू मारे गए और मुसलमान कई गुना अधिक मारे गए। गिरिराज ने आगे कहा कि सोनिया गांधी जी के पास बाटला हाउस के लिए आंसू था, आजमगढ़ में आंतकवादियों के लिए आंसू है लेकिन उन कश्मीरियों के लिए उनकी आंखों में कभी आंसू नहीं आया। इन लोगों ने कश्मीर के आंतकवादियों को सहारा देने का काम किया है। वहीं इस विवाद पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस के लोग नेहरू जी के वक्त से पंडित तो कहलाए लेकिन उन्होंने इतनी गलत नीति बनाई कि आज तक कश्मीरी पंडित रो रहे हैं और जो लोग बोल रहे हैं कि फिल्म में गलत दिखाया गया, तो वो तो बहुत कम है, उनके साथ क्या नहीं हुआ? इन सबकी जिम्मेदार कांग्रेस है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली