गिरिराज सिंह का आरोप, राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता, जॉर्ज सोरोस की भाषा बोलते हैं

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता बताया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि वे जॉर्ज सोरोस के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह करते हैं। जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस की भाषा बोलते हैं। जॉर्ज सोरोस उन लोगों को फंड देते हैं जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के नेता हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi School Bomb Threat | दिल्ली के स्कूलों को मिली धमकी, AAP संयोजक केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उनकी 'अपमानजनक टिप्पणियों' के लिए भाजपा नेताओं निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया है। इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर विदेशी प्रभावों के साथ गठजोड़ करने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने एक ट्वीट में कहा, ''आयातित एजेंडा, स्थानीय डिलीवरी! रागा-सोरोस एक हैं!” एक चित्र के साथ जिसमें आधा हिस्सा जॉर्ज सोरोस का और दूसरा आधा हिस्सा राहुल गांधी का है।

प्रमुख खबरें

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

Goa Police के निलंबित इंस्पेक्टर विकास डेकर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार