बेगूसराय गोलीकांड: गिरिराज सिंह ने CBI और NIA जांच की मांग की, नीतीश बोले- जहां की घटना है वहीं की पुलिस करेगी जांच

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2022

बिहार के बेगूसराय जिले में 13 सितंबर की शाम सिरफिरे अपराधियों द्वारा सडक़ से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर की गयी गोलीबारी के सिलसिले में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना पर पटना से लेकर दिल्ली तक खूब चर्चा हुई। बीजेपी महागठबंधन सरकार पर हमलावर भी रही। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने तो जाकर नीतीश सरकार के खिलाफ धरना भी दिया। वहीं अब बेगूसराय की घटना की एनआईए या सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'BJP का मतलब बड़का झूठा पार्टी', जंगलराज के आरोप पर तजस्वी ने पूछा- UP में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?

अपराधियों द्वारा सडक़ से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर की गयी गोलीबारी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सुमित कुमार, युवराज, केशव उर्फ ​​नागा और अर्जुन के रूप में हुई है। घटना वाले दिन बंदूकधारियों ने सबसे पहले बेगूसराय कस्बे के मल्हीपुर चौक पर दुकानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। लोग इधर-उधर भागने लगे और दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से भाग गए। इसके बाद, हमलावर लोगों पर गोलीबारी जारी रखते हुए बरौनी थर्मल चौक, तेघडा, बछवाड़ा होते हुए राजेंद्र ब्रिज की ओर चले गए। घटना के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान

SIP ने तोड़ा हर Record, Equity Mutual Fund में बंपर निवेश, जानिए कहां लगा आपका पैसा