'BJP का मतलब बड़का झूठा पार्टी', जंगलराज के आरोप पर तजस्वी ने पूछा- UP में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?

Tejashwi yadav
ANI
अंकित सिंह । Sep 15 2022 3:35PM

तेजस्वी यादव ने पूछा कि इतना काम हो रहा है तो कहा से जंगल राज है? उत्तर प्रदेश में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है? इसके साथ ही उन्होंने बेगूसराय की घटना पर भी अपनी बात रखी। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि बेगूसराय की घटना पर मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी है।

बिहार में नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लेकर भाजपा इस जबरदस्त तरीके से हमलावर है। बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा जंगलराज का दावा कर रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि जबसे नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बनाई है, आरजेडी के गुंडों का मनोबल ऊंचा हुआ है और बिहार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। इसी पर अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने भाजपा को झूठा पार्टी बताया। अपने बयान में तेजस्वी ने कहा कि जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी' है। समाज को तोड़ना, ज़हर बोना BJP का काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। 

इसे भी पढ़ें: तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, नीतीश से मुलाकात के बाद बोले पीके- अगर 10 लाख नौकरियां दे दें तो...

तेजस्वी यादव ने पूछा कि इतना काम हो रहा है तो कहा से जंगल राज है? उत्तर प्रदेश में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है? इसके साथ ही उन्होंने बेगूसराय की घटना पर भी अपनी बात रखी। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि बेगूसराय की घटना पर मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी है। कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखःद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ लोग अगर मुख्यमंत्री के बयान को अलग दिशा दिखाना चाहते हैं तो ये गलत बात है। बेगूसराय फायरिंग नीतीश कुमार ने कहा था कि ये देखना बहुत जरूरी है कि ऐसा क्यों हुआ। कहां से कौन निकला। एक-एक चीज को देखा जा रहा है। कुछ लोगों को निलंबित भी किया है....इसपर विस्तृत चर्चा की है। आज मैंने बैठक बुलाई थी।

इसे भी पढ़ें: बंद कमरे में मुलाकात, 45 मिनट तक हुई बात, मिशन 2024 के लिए क्या फिर से साथ आने वाले हैं PK और नीतीश?

भाजपा का हमला

बेगूसराय की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में बहार है,गोलियों की बौछार है। बहु-बेटियों का हो रहा बलात्कार है,हर तरफ फैला भ्रष्टाचार है। गुंडाराज को कहते जनताराज है,मूकदर्शक बनी निर्लज्ज सरकार है। बिहार बदहाल है,सुशासन का दम्भ भरती सरकार है। मुख्यमंत्री जी पर सत्ता का चढ़ा खुमार है,इसी कारण इनका नाम कुर्सी कुमार है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़