UP में चुनावी रूझानों पर बोले गिरिराज सिंह, बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार बढ़त बना ली है। उत्तर प्रदेश में नया इतिहास रचा जा रहा है। यह ऐसा पहला मौका है जब 1985 के बाद कोई सरकार उत्तर प्रदेश में दोबारा चुनकर आ रही है। कुल मिलाकर कहा जा रहा था कि कहीं ना कहीं योगी सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। बावजूद इसके भाजपा ने शानदार बढ़त बना रखी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 270 से ज्यादा सीटों पर अपनी बढ़त बनाई है जबकि अखिलेश यादव की पार्टी 115 सीटों के आसपास आगे चल रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। चुनावी रूझानों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बहादुर शाह जफर के जमाने का अंत हो गया है। गिरिराज सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया।’’ अब तक आए रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में भी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य