गिरिराज सिंह बोले- रामनवमी पर पथराव संयोग नहीं एक प्रयोग है, खतरा मुस्लिमों से नहीं कट्टरपंथी सोच से है

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

देश के विभिन्न राज्यों में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसक घटनाओं की वजह से राजनीति गर्म है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में राम नवमी के अवसर पर सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला। विभिन्न राज्यों में हुई घटना में 2 लोगों की मौत हुई है जबकि कम से कम 36 लोग घायल हुए हैं। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि रामनवमी या किसी जुलूस पर बार-बार पत्थरबाजी की घटना कोई संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं बार-बार कहता हूं कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से देश को कोई खतरा नहीं है बल्कि कट्टरवादी सोच देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की करौली घटना भी एक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में घटने वाली घटनाएं सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने दावा किया कि आज तक हिंदुओं ने ताजिया के मौके पर पत्थरबाजी नहीं की होगी क्योंकि यह हमारा स्वभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं हुई भी है तो लखनऊ में शिया-सुन्नी को लेकर हुई है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं उन टुकड़े टुकड़े गैंग से पूछना चाहता हूं कि आप इस देश में किसका टॉलरेंस देख रहे हैं?

प्रमुख खबरें

CPM नेता KP Udayabhanu पर केस दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस को दी थी धमकी

Japan के Tokyo और चिबा में heavy rain से बाढ़, 4 लोगों की मौत, 1 लापता

Chamoli सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 3 लापता लोगों की तलाश

PM Modi ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों के साहस और संघर्ष को किया नमन