क्या रद्द होगा भारत-पाक मैच? आतंकी घटनाओं के बीच गिरिराज सिंह बोले- इस पर फिर से सोचने की जरूरत

By अंकित सिंह | Oct 18, 2021

टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का है। इन सब के बीच भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है जिसकी वजह से विवाद बढ़ सकता है। दरअसल, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी घटनाओं की वजह से जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों की लगातार हत्या की जा रही है। इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जब रिश्ते ही अच्छी नहीं है तो इस पर एक बार पुनर्विचार करने की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने भारत-पाक मैच रद्द करने की भी मांग की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए। इस पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में कांग्रेस दोगलेपन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में वाल्मीकि समाज और एससी-एसटी के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस इन सब मुद्दों पर बोलने की बजाय लखीमपुर जाकर राजनीति करती है।

इसे भी पढ़ें: T20 भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकवाद मोर्चा के अध्यक्ष एम एस बिट्टा ने जताई आपत्ति

आतंकवाद पर बयान

अपने बयान में गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का नामोनिशान भारत के धरती से साफ हो जाएगा। आतंकवाद का चेहरा साफ होगा। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे हमले के बीच भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान से रिश्ते की अच्छी नहीं है तो मैच पर एक बार फिर से पुनर्विचार होना चाहिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में अलग-अलग के घटनाओं में 9 से ज्यादा आम लोगों की हत्या कर दी गई है। 

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच