सोनिया-ममता की मुलाकात पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज, कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jul 29, 2021

पटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली यात्रा पर है। अपने दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इसके साथ ही साथ ममता बनर्जी विपक्ष के बड़े नेताओं से मिल रही हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।  ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को धूल चटाने के बाद ममता बनर्जी की यह पहली दिल्ली यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा 


वही ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल पर ममता बनर्जी और राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ममता बनर्जी को उनकी सीट पर हार के लिए बधाई दे रहे हैं। वही ममता बनर्जी बंगाल में कांग्रेस को 0 सीट मिलने की बधाई दे रही हैं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल,  आनंद शर्मा जैसे नेताओं से भी मिली है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला