रूठे गिरिराज को अमित शाह ने मनाया, बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतुष्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पार्टी की ओर से बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। भाजपा की ओर से घोषित सूची में गिरिराज सिंह को उनकी वर्तमान सीट नवादा की बजाए बेगूसराय सीट से टिकट दिया गया था। इसके कारण वह असंतुष्ट थे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के चेहरे पर दिख रहा है न्याय का डर: राहुल गांधी 

मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व अगर मुझे विश्वास में ले लेता तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती, इसने मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। गौरतलब है कि नवादा सीट राजग में सीटों के बंटवारे के तहत लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में चली गई है । वहीं बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह का मुकाबला भाकपा के कन्हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन से है। 

प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज

MVA की रणनीति बैठक से 23 MLAs नदारद, Uddhav Thackeray का तीखा सवाल: क्या हम सच में साथ हैं?

भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान

Hello आप Pakistan Air Space में क्यों आये? यह सवाल सुनते ही Air India Pilot हो गया हैरान, जाँच शुरू