गिरिराज का तंज, नीतीश देश के एकलौते नेता, 8 बार ली CM पद की शपथ, अपने दम पर एक बार भी नहीं बना सके सरकार

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे आज तक सीएम मटेरियल ही नहीं बन पाए, तो पीएम मटेरियल कहां से होंगे। गिरिराज सिंह ने पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दो ही रास्ते थे या तो चुनाव कराना या फिर नीतीश कुमार के साथ सत्ता में रहकर सरकार बनाना। हमने जेडीयू के साथ मिलकर सरकार बनाया। लेकिन फिर 2010 की तरह इनका पीएम मैटेरियल वाला कीड़ा काटने लगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तक तो सीएम मैटेरिलय बन ही नहीं पाए। 

इसे भी पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री होंगे नीतीश, लेकिन... बिहार CM की PM उम्मीदवारी पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम बनने के लिए उनके कई मंत्री पूजा नहीं कर रहे हैं। ये पूजा तेजस्वी यादव को सीएम बनने के लिए हो रही है। नीतीश कुमार बली का बकरा बनेंगे, वह न इधर का रहेंगे न उधर का रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने ही पहली बार मुख्यमंत्री बनाया।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले