मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे गिरीश गौतम, बजट सत्र से पहले किया नामांकन दाखिल

By दिनेश शुक्ल | Feb 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा से विधायक गिरीश गौतम के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने मिलकर तय किया है कि हमारे वरिष्ठ विधायक, संसदीय ज्ञान के जानकार गिरीश गौतम जी के हाथों में विधानसभा के संचालन का दायित्व होगा। वे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। नामांकन आज हमने दाखिल किया है। वे विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को और आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग के छह सूत्री एजेंडा को जमीन पर उतारेगा मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान

जिसके बाद गिरीश गौतम ने रविवार सुबह 11.00 बजे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को यह नामांकन सौंपा गया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बता दें कि गिरीश गौतम देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। वे वर्ष 2003 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को चुनाव हराकर विधानसभा सदस्य बने थे। वही विंध्य क्षेत्र से आने वाले गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के पीछे भाजपा में अंदरूनी खींचतान पर विराम लगाने को लेकर देखा जा रहा है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि विंध्य क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है।  

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक