Navi Mumbai में लड़की के भाई और पिता ने उसके प्रेमी की हत्या की, एक हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन के 18 वर्षीय प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

तलोजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जब घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। उसने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो घर में उसकी बहन और उसका प्रेमी मौजूद थे।

इसके बाद आरोपी ने अपने पिता को बुलाया और दोनों ने दरांती और कुदाल से पीड़ित पर कथित तौर पर हमला कर उसे मार डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के भाई को हिरासत में ले लिया है और उसके तथा उसके 45 वर्षीय पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती