आंध्र प्रदेश में ‘बर्ड फ्लू’ से बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2025

आंध्र प्रदेश में पिछले माह दो साल की बच्ची की ‘बर्ड फ्लू’ से मौत हो गई। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मृत्यु 15 मार्च को हुई थी और बाद में पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने उसके नमूने की जांच में ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि पालनाडु जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है और हम यह पता नहीं लगा सके कि लड़की कैसे संक्रमित हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या बच्ची ने बिना पका चिकन खाया था तो अधिकारी ने कहा कि उसके परिजनों ने ऐसी बात कही थी और इसी कारण इसे (बर्ड फ्लू का) संभावित मामला माना गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की कभी-कभी बिना पके चिकन के एक या दो टुकड़े खा लेती थी और संक्रमण का लक्षण दिखाई देने से पहले भी उसने चिकन का एक टुकड़ा खाया था।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार