Vande Bharat ट्रेन में बैठी लड़की की इस हरकत को यात्री ने कैमरे में किया कैद, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2023

वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी कोई न कोई खबर अक्सर सामने आती रहती है। लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है, वह इस ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए परेशानी और चिंता का कारण बन गई है। वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में सीट के पीछे सर्विंग ट्रे पर बैठी एक लड़की की छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने नाराजगी जताते हुए प्रतिक्रिया दी है।


जानिए क्या है वीडियो

 प्राप्त जानाकारी के अनुसार, महज 3 सेकेंड के वीडियो में रेलवे सीट के पीछे रखी सर्विंग ट्रे पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए दिख रही है। वह खाना और लैपटॉप रखने वाली सर्विंग ट्रे पर बैठी है और पैर सीट पर रखे हुए है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं है कि उसकी इस हरकत के कारण सर्विंग ट्रे टूट भी सकती है। साथ ही उस लड़की को भी चोट लग सकती है।

इसे भी पढ़ें: Vande Bharat Express: अब इस मार्ग पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल राज्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी


यात्री ने बनाया वीडियो

दरअसल, इस पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसके बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगें। लड़की की इस हरकत के चलते उसे भी नुकसान पहुंच सकता था। साथ ही सर्विंग ट्रे के टूटने के कारण रेलवे को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। बता दें कि यह वीडियो 5 मार्च 2023 का है। शाम को 6:11 बजे यह वीडियो लिया गया था। इस दौरान यह ट्रेन कटरा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी।


प्रीमियम ट्रेन

भारत की सबसे प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल-यूनिट और सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इसको ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इसकी रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है। 

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन