Viral Gujarat News । बॉयफ्रेंड छुट्टियां मनाने गया उत्तराखंड तो उसके बदले एग्जाम देने पहुंच गई गर्लफ्रेंड

By एकता | Dec 26, 2022

प्यार में अंधे होकर अक्सर लोग बेवकूफियां कर जाते हैं, ये कोई कहावत नहीं है बल्कि हकीकत है। यह एक ऐसी हकीकत है, जिसके बहुत से उदाहरण लोगों को अपने आसपास मिल जाएंगे। प्यार में बेवकूफी करने का ताजा उदाहरण गुजरात से सामने आया है। दरअसल, गुजरात में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के बदले उसका एग्जाम लिखने पहुंच गयी, जहाँ वह पकड़ी भी गई। अब सजा के तौर पर महिला की डिग्री रद्द और उसके प्रेमी को अगले तीन साल तक परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video । माइनस 40 डिग्री तापमान में भांगड़ा करते नजर आए सरदार, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

महिला ने पकडे जाने के बाद जाँच कमेटी को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने एग्जाम के लिए तैयारी नहीं की थी और वह छुट्टियां मनाने उत्तराखंड चला गया। बता दें, महिला यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा है और अभी सरकारी नौकरी करती है। महिला अपनी इस हरकत के बाद नौकरी गंवा सकती है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की निष्पक्ष मूल्यांकन और परामर्शदात्री दल (FACT) की संजोयक स्नेहल जोशी ने मीडिया को बताया कि डमी कैंडिडेट के लिए कम से कम सजा यह है कि उनकी डिग्री रद्द की जा सकती है। इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सजा की बात करें तो असली छात्र के पहले के सभी परीक्षा परिणाम अवैध घोषित किए जा सकते हैं और उसे अगले तीन साल तक परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है। गुजरात का यह मामला अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लोग लड़की की हरकतों के बारे में सुनकर काफी हैरत में हैं, वहीं कुछ इसे बहुत बड़ी बेवकूफी वाली हरकत बता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट