अगर कांग्रेस-जेडीएस सरकार चला सकते हैं तो चलाएं, नहीं चला सकते सत्ता छोड़ दें: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कांग्रेस-जद(एस) से कहा कि अगर वह सरकार नहीं चला सकती तो सत्ता छोड़ दे। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि अगर गठबंधन टूटता है तो उनकी पार्टी स्थिति को संभाल लेगी और सुनिश्चित करेगी कि मध्यावधि चुनाव नहीं हों। उन्होंने कहा, ‘‘कुमारस्वामी के बेटे (निखिल) ने जद(एस) कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। मैं कह रहा हूं कि किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं होंगे। विधानसभा चुनाव को एक साल ही हुआ है। हमारे 105 विधायक है। अगर वे सरकार चला सकते हैं तो चलाएं, अगर नहीं चला सकते तो छोड़ दें, हम चलाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक का नाटक जारी, Cong-JDS गठबंधन पर फिर मंडराये खतरे के बादल

हब्बाल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी कारण से नये सिरे से चुनाव कराने का सवाल ही नहीं है। हम इस पर तैयार नहीं होंगे। हम पांच साल बाद ही चुनाव कराएंगे। किसी को विश्वास नहीं है कि यह सरकार लंबी चलेगी। देखते हैं।’’ येदियुरप्पा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें निखिल को कहते सुना जा सकता है कि जद(एस) कार्यकर्ता खुद को विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करें। कोई नहीं जानता कि कब चुनाव आ जाएं। लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि बेहतर होता यदि सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन विधानसभा भंग करके नये सिरे से चुनाव कराए।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल