अपना वोट काम के आधार पर दें न कि नाम पर: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के मतदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि वे अपना वोट काम के आधार पर दें न कि नाम पर। उत्तर पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के पक्ष में प्रचार के लिए आयोजित रोडशो में केजरीवाल ने कहा कि लोगों को वोट देते समय सतर्क रहना होगा कि वे अपना वोट किसे दे रहे हैं। आप संयोजक ने कहा, ‘‘यह देखिए कि आपके सांसद ने क्षेत्र में क्या काम किया।वोट काम पर दें न कि नाम पर।’’

इस सीट पर पांडे का मुख्य मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित से है। दिल्ली में 12 मई को वोट डाले जायेंगे। मौजूदा सांसद तिवारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां के सांसद ने बीते पांच सालों में कोई काम नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Ramesh Chennithala ने निजी चैनल पर पुलिस Raid में ज्यादती के आरोपों को नकारा

Asian Games 2026 में Soft Tennis Team Event से बाहर हुआ India, अब Singles में चुनौती

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच