जीवी मोबाइल्स ने एन-3720 फीचर फोन पेश किया, पावर बैंक की तरह करेगा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

नयी दिल्ली। फीचर फोन विनिर्माता जीवी मोबाइल्स ने एन-3720 फीचर फोन पेश किया है जो किसी अन्य फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह भी काम करता है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 2’8 इंच के डिस्प्ले वाले इस फोन में तीन सिम स्लॉट हैं। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है जिससे पावरबैंक की तरह सीधे यूएसबी चार्जिंग के माध्यम से दूसरे फोन को चार्ज करने की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा करीब 1800 रुपये के रेंज के इस हैंडसेट में बड़ी एलईडी टॉर्च, एमपी3 और एमपी4 प्लेयर, वायरलेस एफएम रेडियो, 3’5 एमएम ऑडियो जैक, इंटरनेट सेवाएं की सुविधा और 128 जीबी तक एक्सपैंडेबल मेमोरी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: फ्लैश इलेक्ट्रानिक्स इंडिया ने रॉयल एनफील्ड के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दायर किया

इस फोन में ‘स्मार्ट कनेक्ट’ की सुविधा भी दी गयी है, जिससे इसे ब्लूटूथ के माध्यम से किसी अन्य स्मार्ट या फीचर फोन से जोड़कर कॉल रिसीव करने या संगीत बजाने तक के काम किए जा सकते हैं। जीवी मोबाइल्स के विपणन प्रमुख हर्ष वर्धन ने कहा कि जीवी ने लोगों को ध्यान में रखते हुए यह फोन बनाया है।इसकी बैटरी गुणवत्ता टॉर्च से लेकर पावर बैंक का भी काम करती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह