उत्तराखंड में प्रत्येक युवा को नौकरी देने का आप का वादा ‘मिथ्या गारंटी’ : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने उत्तराखंड में एक लाख युवाओं को छह महीने में नौकरी देने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादे को ‘‘मिथ्या गारंटी’’ करार देते हुये कहा कि पिछले सात साल में राष्ट्रीय राजधानी में केवल 440 लोगों को ही नौकरी मिली है।

इसे भी पढ़ें: रोजगार के अभाव के चलते पलायन को मजबूर उत्तराखंड के युवा: केजरीवाल

केजरीवाल ने उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार के एक बेरोजगार को नौकरी देने तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने समेत छह वादे किए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार के हवाले से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘रोजगार विभाग में 84 फीसदी पद रिक्त है। पिछले सात साल में केवल 440 लोगों को नौकरी मिली है और अरविंद (केजरीवाल) उत्तराखंड में छह महीने में एक लाख नौकरी देने का वादा कर रहे हैं।’’

कुमार ने कहा, ‘‘देव भूमि उत्तराखंड के लोगों को अरविंद ने छह सूत्री मिथ्या गांरटी दी है, जैसा उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ किया है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार को सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत 13 लाख युवाओं को सात हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देना चाहिये।

कुमार ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने उत्तराखंड के लागों को छह महीने में नौकरी देने का वादा किया है जैसे उन्होंने दिल्ली के लोगों को पांच साल में आठ लाख नौकरी देने का वादा किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सत्ता में आने के बाद दिल्ली में केवल 440 युवाओं को नौकरी मिली है जबकि 84 फीसदी पद रिक्त हैं। केजरीवाल को सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत 13 लाख युवाओं को सात हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देना चाहिये।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर देगी प्रोत्साहन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली पूरी दुनिया में सर्वाधिक प्रदूषित शहर का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा तमाम समस्यायें मुंह बाये खड़ी है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir दान में हेराफेरी? SIT जांच में सामने आया CCTV और कैश काउंटिंग का सच

ऑपरेशन कीचड़ से क्या संविधान बदलना चाहती है BJP? Pawan Khera ने Modi सरकार को घेरा

Bihar में NEET Re-Test के दौरान मुन्नाभाई गैंग का भंडाफोड़, Medical Students समेत 24 अरेस्ट

बहन को Cab में अकेला छोड़ने से डर रहा था भाई, फिर Driver ने जो किया सोशल मीडिया पर हो गया वायरल