Glasgow Commonwealth Games: भारत की 3x3 Wheelchair Basketball महिला टीम ने किया क्वालीफाई, पुरुष टीम चूकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

भारत की 3x3 महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 24 से 29 जुलाई तक स्कॉटिश इवेंट कैंपस में खेली जाएगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एशिया ओशिनिया क्वालीफायर के के जरिए क्वालीफाई किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहते हुए पुरुषों की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि मलेशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया। अब तक क्वालीफाई कर चुकी महिला टीमों में मेजबान स्कॉटलैंड, अफ्रीका से नाइजीरिया, एशिया से भारत, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका से कनाडा और यूरोप से इंग्लैंड शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में