Glenmark ने कैंसर-रोधी दवा के लिए एबवी से दो अरब डॉलर का करार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कैंसर और स्व-प्रतिरक्षी रोगों के इलाज के लिए तैयार अपनी दवा के व्यवसायीकरण के लिए एबवी कंपनी के साथ करीब दो अरब डॉलर का लाइसेंस समझौता किया है। यह दवा क्षेत्र के सबसे बड़े सौदों में से एक है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की इकाई इचनोस ग्लेनमार्क इनोवेशन (आईजीआई) ने अपनी प्रमुख दवा आईएसबी 2001 के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नियामकीय मंजूरी मिलने पर आईजीआई को 70 करोड़ डॉलर का अग्रिम भुगतान मिलेगा। इसके अलावा विकास, नियामक और वाणिज्यिक भुगतानों में उसे 1.22 अरब डॉलर तक की राशि मिलेगी। वह शुद्ध बिक्री पर दोहरे अंकों की रॉयल्टी की भी हकदार होगी। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के अध्यक्ष (यूरोप और उभरते बाजार) क्रिस्टॉफ स्टोलर ने कहा, ‘‘नयी दवा ‘आईएसबी 2001’ का जुड़ना हमारी कैंसर-केंद्रित रणनीति का एक स्वाभाविक विकास है।’’ एबवी में कार्यकारी उपाध्यक्ष (शोध एवं विकास) और मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी रूपल ठक्कर ने कहा, ‘‘आईजीआई के साथ यह साझेदारी मरीजों के लिए नए उपचारों को आगे बढ़ाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प