Global Investors Summit: मेहमानों के लिये संवर रहा है लखनऊ का वृंदावन क्षेत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को निवेश का वैश्विक हब बनाने की महत्वाकांक्षा के साथ आगामी 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने जा रही ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में लखनऊ के वृंदावन क्षेत्र को देश-विदेश के उद्योगपति मेहमानों के लिये सजाया-संवारा जा रहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने के सपने को धरातल पर उतारने के लिये युद्धस्तर पर काम जारी है। राज्य को निवेश का केन्द्र बनाने के लिए आयोजित होने जा रही ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में उद्योगपतियों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए लखनऊ के वृंदावन क्षेत्र को देश-विदेश के उद्योगपति मेहमानों के लिये सजाया-संवारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को सात ब्लॉक में बांटा गया है।

इसे भी पढ़ें: Council Elections: विपक्षी एमवीए ने दो सीट जीती, भाजपा ने एक और निर्दलीय तांबे नासिक में विजयी रहे

हर हैंगर में ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के ब्लू प्रिंट के अनुसार तीसरे ब्लॉक में मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, जहां से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा और पल-पल की ख़बर को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ब्लॉक में ‘यूपी इन्वेस्ट’ का कार्यालय बनाया गया है। वहीं चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिये पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नज़र रखेंगे और समय समय पर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि चौथा ब्लॉक प्री फ़ंक्शन के लिये तैयार किया जा रहा है, जहां विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां होगी। वहीं पांचवा ब्लॉक ड्रोन शो के लिये तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ दर्शक दीर्घा भी बनाई जा रही है, जहां पर हज़ारों की संख्या में लोग ड्रोन शो का आनंद ले सकेंगे।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमले का आरोप, पार्टी ने BJP को घेरा

VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज