Global Leader Approval Rating: 72% रेटिंग के साथ टॉप पर PM मोदी, बाइडेन, जॉनसन को पीछे छोड़ा

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

अमेरिका की एक पॉलिटिकल इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने एक ताजा सर्वे किया है। उस सर्वे में ये बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेंटिग 72 प्रतिशत है। यानी 72 प्रतिशत लोगों में प्रधानमंत्री की स्वीकार्यता है। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 41 प्रतिशत है। ब्रिटेन के प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकार्यता भी 41 प्रतिशत ही है। अमेरिकी शोध फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी 13 विश्व नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से 72 प्रतिशत की उच्चतम रेटिंग के साथ 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल' रेटिंग सूची में शीर्ष पर हैं, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जैसे वैश्विक नेताओं को पछाड़ दिया है। पीएम मोदी सूची में सबसे ऊपर हैं और उसके बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज़ ओब्रेडोर 64 प्रतिशत, इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी 57 प्रतिशत, फुमियो किशिदा 47 प्रतिशत पर हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ 42 प्रतिशत पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सभी ने 41 फीसदी रेटिंग हासिल की। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 37 फीसदी, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 35 फीसदी पर हैं। 

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।