वैश्विक रुख से तय होगी वैश्विक शेयर बाजार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

नयी दिल्ली। घरेलू संकेतकों की कमी के बीच इस सप्ताह वैश्विक शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और वैश्विक व्यापार परिदृश्य पर करीब से नजर रखेंगे। विश्लेषकों ने यह बात कही। अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने और दो तेल टैंकरों पर हमले के बादपश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से पिछले सप्ताह शेयर बाजार प्रभावित हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले के आदेश और बाद में इसे वापस लेने की खबरें आने के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में तेजी रही।

सैमको सिक्योरिटीज और स्टॉकनोट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा कि इस हफ्ते बाजार में बजट नीतियों के नतीजों पर अटकलें शुरू हो जाएंगी। वैश्विक कारक घरेलू शेयर बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं और पश्चिमी एशिया में किसी भी तरह की टकराव की स्थिति शेयर बाजारों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों की नजर रुपये की चाल और कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव पर रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: औद्योगिक उत्पादन, मुद्रास्फीति, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की चाल: विश्लेषक

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के खुदरा वितरण के अध्यक्ष जयंत मांगलिक ने कहा कि व्यापार युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव को देखकर निवेशक अपना रुख तय करेंगे। इन कारकों के जल्द समाप्त होने की संभावना नहीं है। पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 257.58 अंक यानी 0.65 प्रतिशत गिरा। सेंसेक्स शुक्रवार को 407.14 अंक यानी 1.03 प्रतिशत गिरकर 39,194.49 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा