मजाक उड़ाने वाले देखें मेरा नारा 'गो कोरोना गो' दुनिया में हिट हो गया हैः आठवले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को दावा किया कि उनका दिया हुआ नारा ‘गो कोरोना गो’ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है। मंत्री ने कहा कि पहले सवाल उठाये गये थे कि क्या इस तरह का नारा मददगार होगा लेकिन इसके व्यापक इस्तेमाल से नारे का असर साबित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फरवरी में नारा दिया था, जब भारत में कोविड-19 को लेकर हालात इतने बुरे नहीं थे। उस वक्त लोग कह रहे थे कि क्या इससे कोरोना चले जाएगा? अब हम इस नारे को पूरी दुनिया में देख रहे हैं।’’

रविवार रात नौ बजे जब पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर घरों की बत्ती बुझाकर दीपक, मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च जला रहे थे तब आठवले को उनके बांद्रा स्थित आवास पर परिजनों के साथ यह नारा लगाते हुए देखा गया। फरवरी में आठवले, मुंबई में चीन के महावाणिज्य दूत तांग गुओकाई और बौद्ध भिक्षुओं के एक प्रार्थना सभा में ‘गो कोरोना, गो कोरोना’ के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। गत 20 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर एक प्रार्थना सभा में वीडियो बनाया गया था। तब चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने की प्रार्थना के साथ यह नारा लगाया गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह