By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025
गोवा विधानसभा ने गोवा भूमि राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया है, जिसके तहत 28 फरवरी 2014 से पहले सरकारी भूमि पर बने अनधिकृत मकानों को वैध (नियमित) किया जाएगा।
सदन में विपक्ष की बहस के बीच यह विधेयक पारित किया गया। विपक्ष ने चिंता जतायी कि इस विधेयक से गैर-गोवावासियों को लाभ मिलेगा। विधेयक के अनुसार किसी संरचना का नियमितीकरण अधिभोग मूल्य के भुगतान के अधीन है, जिसे सरकार द्वारा अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सदन को बताया, ‘‘यह केवल उन भूमिहीन गोवा निवासियों पर लागू होता है जो निर्धारित तिथि से कम से कम 15 वर्ष पहले से राज्य में रह रहे हों और जिनके पास कोई अन्य भूमि, मकान, फ्लैट या संपत्ति में पैतृक हिस्सा न हो।