Goa cash-for-jobs scam: AAP के आरोपों को प्रमोद सावंत ने किया खारिज, मुकदमा दायर करने की धमकी दी

By अंकित सिंह | Dec 13, 2024

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले के संबंध में अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया और आम आदमी पार्टी (आप) को चेतावनी देते हुए मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी। आप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग मुझ पर और मेरी पत्नी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने अपने 25 साल के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में ऐसे आरोपों का सामना नहीं किया है।

गौरतलब है कि पूरे गोवा में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिसमें कई सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने आरोप लगाया था कि उन्हें रोजगार की सुविधा के बहाने कुछ लोगों को लाखों रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया था। गोवा पुलिस ने धोखाधड़ी के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा गया है। आप ने आरोप लगाया कि सीएम सावंत और उनकी पत्नी कथित तौर पर घोटाले में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन से की मुलाकात, BJP के खिलाफ 3000 पन्नों के दिए सबूत

हालांकि, इससे पहले सीएम सावंत ने दावों को खारिज कर दिया था और कहा था कि घोटाले की निष्पक्ष जांच चल रही है, पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ा है, जो युवाओं को सरकारी नौकरी पाने के लिए भुगतान करने का लालच दे रहे थे। बुधवार को पणजी में पत्रकारों से बात करते हुए आप गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईडी ने घोटाले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Nanded हमले पर Sukhbir Badal बोले, पिता Prakash Singh Badal भी नहीं डरे, मैं भी नहीं झुकूंगा

भक्ति कर दरिया में डाल...7000 मीट्रिक टन कचरा छोड़ किसने हरिद्वार को कूड़ाद्वार बना डाला?

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स