Goa voter list: छूटे 97 मतदाताओं में 88 के Form-6 आवेदन स्वीकार, CEO ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

पणजी, दो अक्टूबर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि छूटे हुए 97 मतदाताओं में से 88 ने पहले ही फॉर्म-6 दाखिल कर दिया है और उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, फॉर्म-6 वह आवेदन पत्र है जिसका इस्तेमाल पात्र नागरिक मतदाता सूची में नए मतदाता के रूप में अपना नाम शामिल कराने के लिए करते हैं। गोवा के सीईओ ने बृहस्पतिवार को छूटे हुए 97 मामलों की स्थिति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि 88 लोगों ने ‘फॉर्म-6’ भरा है और उनके फॉर्म स्वीकार कर लिए गए हैं, जबकि तीन लोग पुर्तगाली पासपोर्ट धारक हैं और छह मतदाता ‘‘अभी भारत से बाहर’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस विकल्प का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेत

Shivaji Park में CJP के प्रदर्शन पर बोले CM Devendra Fadnavis, चुनाव आयोग पर झूठ नहीं चलेगा

फर्जी नैरेटिव बेनकाब, शिवाजी पार्क SIR को लेकर प्रदर्शन के बीच Devendra Fadnavis का बड़ा बयान