By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026
(फाइल फोटो के साथ) पणजी, 25 अक्टूबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस की यात्रा के दौरान कर्नाटक के अपने समकक्ष डी के शिवकुमार के हालिया भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि इस तटीय राज्य में कन्नड़ बोलने से वोट हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां के लोग कोंकणी भाषा अच्छी तरह से समझते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने अगले साल की शुरुआत में प्रस्तवित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गोवा की पहचान और हितों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘गोय राखण यात्रा’ (गोवा बचाओ अभियान) के दौरान आठ अक्टूबर को गोवा के कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को कन्नड़ भाषा में संबोधित किया था। यह अभियान 18 अक्टूबर को समाप्त हुआ।
दो विधायकों वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और तीन निर्दलीय विधायक भाजपा नीत राज्य सरकार का समर्थन कर रहे हैं। सदन में वर्तमान में कांग्रेस के तीन, आम आदमी पार्टी के दो, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी और ‘रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी’ का एक-एक विधायक है।