मुख्यमंत्री सावंत IIT का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

पणजी। गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सत्तारी तालुका में प्रस्तावित आईआईटी का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।पार्टी ने विपक्षी कांग्रेस पर प्रदर्शनकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनवाडे का हालांकि यह भी कहना था कि सावंत शेल मेलाउलिम गांव नहीं जायेंगे जहां लोग इलाके मे प्रस्तावित आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया था और प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे थे और पुलिस लाठीचार्ज करने लगी थी। कम से कम 12 पुलिसकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता घायल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: क्या गोवा में होगी गांजे की खेती ? मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिया यह जवाब 

पुलिस ने इस हिंसा के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। तनवाडे ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस एवं कम्युनिस्टों समेत विपक्षी दलों पर ग्रामीणों को गुमराह करने और उन्हें उनके इलाके में आईआईटी के मौके से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन वह गांव में नहीं जायेंगे। ग्रामीण आएं और उनके साथ चर्चा करें।

प्रमुख खबरें

Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

Artificial intelligence के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : CEO Red Hat

सनस्क्रीन से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई, रोजाना अप्लाई करें Sunscreen

स्टार जोड़ी सात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, पेरिस ओलंपिक की तैयारी हुई और पुख्ता