राज्यपाल को गोवा के सीएम ने सौंपा इस्तीफा, फडणवीस ने लगा दी सावंत के नाम पर मुहर, 14 मार्च को कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2022

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने पहले कार्यकाल समाप्त होने पर पणजी में राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई को इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने के लिए पत्र दिया। 4 राज्यों में शपथ ग्रहण पर अभी फैसला नहीं हुआ है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के आने के बाद विधायक दल की बैठक होगी और तारीखें तय की जाएंगी।

40 में से 20 सीटें बीजेपी ने की अपने नाम

बीजेपी ने गोवा 40 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 11 सीटें जीतने वाली कांग्रेस का मत प्रतिशत 28.4 फीसदी से कम होकर 23.5 फीसदी रह गया है लेकिन बीजेपी का मत प्रतिशत 32.5 फीसदी से बढ़कर 33.5 फीसदी हो गया है। आप को  इस बार 6.8 प्रतिशत मत मिले। प्रमोद सावंत 666 वोटों से अपनी सीट जीतने में कामयाब हुए।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए चुनौतियां नहीं हो रहीं कम, चुनावी हार के जी-23 के नेता बढ़ा सकते हैं टेंशन

14 मार्च को पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि देवेंद्र फडणवीस ने प्रमोद सावंत के नाम पर मुहर लगा दी है। ये गोवा की बीजेपी यूनिट को भी बता दिया गया है। सूत्रों का ये भी कहना है कि आज रात तक केंद्रीय ऑब्जर्वर पीयूष गोयल गोवा पहुंच सकते हैं। सूत्रों की मानें तो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रमोद सावंत 14 मार्च को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग