गोवा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, मतगणना के बाद की रणनीति को लेकर चर्चा हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

नयी दिल्ली/पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा की। गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो चुका है। 10 मार्च को मतगणना होगी। कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का दावा- चार राज्यों में करेंगे सत्ता में वापसी, पंजाब में हमारी स्थिति होगी मजबूत

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक पी चिदंबरम भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद गुंडूराव ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी ने हम लोगों के साथ गोवा के चुनाव बाद की परिस्थिति के संदर्भ में रणनीति की समीक्षा की।’’ सूत्रों का कहना है कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की राजनीतिक परिस्थिति से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोवा में कांग्रेस और गोवा फारवर्ड पार्टी ने इस बार मिलकर चुनाव लड़ा है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा